Kapil Sharma Show Season 4 की OTT डेट आउट! जानें किस दिन और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे पूरा सीजन!

Kapil Sharma Show Season 4 OTT Release Date: कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge फिर से लोगों के बीच वापसी कर रहा है। शो का चौथा सीजन लंबे इंतजार के बाद आखिर रिलीज होने जा रहा है। इस बार दर्शकों को और भी ज्यादा मस्ती, नई कहानियां और कपिल के कई ताजा और मजेदार रूप देखने को मिलेंगे।
इस सीजन में क्या होगा खास
इस सीजन में कपिल GenZ बाबा, ताऊ जी, राजा और मंत्री जी जैसे अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। ये नए अवतार बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए हंसी का खजाना लेकर आएंगे।
पूरे सीजन को एक तरह का मस्ती से भरा यूनिवर्स कहा जा रहा है, जहां हर एपिसोड में कुछ नया और सरप्राइजिंग देखने को मिलेगा। मेकर्स का कहना है कि ये सीजन इतना मजेदार है कि घर के शांत बैठे चाचा भी हंस दिए बिना नहीं रह पाएंगे। यह नया सीजन 20 दिसंबर 2025 से Netflix पर स्ट्रीम होगा।
कपिल शर्मा ने शो की घोषणा X (Twitter) पर करते हुए लिखा- 'On public demand season 4 is on the way... only on @NetflixIndia.'
कपिल शर्मा ने क्या कहा?
कपिल ने अपने नए लुक्स और किरदारों पर बात करते हुए कहा- 'हर बार लगता है कि सब कर लिया, अब नया क्या करूंगा। लेकिन आपका प्यार और उम्मीद मुझे फिर कोई नया रास्ता दिखा देती है। इस बार भी आप ही की वजह से मैं कुछ नए किरदार और वो पुराने फेवरेट किरदार लेकर आ रहा हूं... सीजन 4 में Netflix पर, जहां आप मिलेंगे एक नए मस्तीवर्स से।'
शो की खासियत क्या है?
The Great Indian Kapil Sharma Show को खास बनाता है इसका हल्का-फुल्का मजाक, प्यारे किरदार, मजेदार स्किट्स और सेलिब्रिटी इंटरव्यू का शानदार मिक्स। शो में बॉलीवुड सितारों, स्पोर्ट्स स्टार्स, इंटरनेट सेंसेशन और संगीत कलाकारों जैसे कई बड़े मेहमान आते रहते हैं, जो हर एपिसोड को मजेदार बनाते हैं।
सीजन 4 में सेट और प्रोडक्शन को पहले से ज्यादा बेहतर बनाया गया है। कंटेंट भी ऐसा रखा गया है कि हर उम्र का दर्शक आसानी से जुड़ सके। पहले जो लोग टीवी पर इस शो को देखते थे, वे अब इसे OTT पर दुनिया भर में कहीं भी, कभी भी देख सकते हैं।
कौन-कौन होगा शो में?
इस सीजन में दिखाई देंगे- कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरण सिंह, कीकू शारदा। शो का डायरेक्शन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। इसे Beingu Studios और K9 Films के बैनर तले कपिल शर्मा, गुरुजोत सिंह और अक्षित लाहोरिया ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











