'तू सिगरेट पीती है... दारू पीती है'... जब इस हसीना के काम को लेकर पति ने कही थी ऐसी बातें

Upasana Singh

Upasana Singh Career Struggle: कपिल शर्मा शो में हुआ का किरदार निभाने वाली उपासना सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह कई सारे टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि उपासना सिंह को जब कपिल शर्मा शो में हुआ का किरदार निभाने को मिला था तो उनके पति और लोगों ने उनसे क्या कहा था।

उपासना सिंह टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्हें कॉमेडी सीरियल कपिल शो में हुआ का किरदार निभा कर काफी पापुलैरिटी हासिल हुई। पिंकी हुआ बनकर वह हर तरफ छा गई थी और हर किसी को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस कर दिया था। लेकिन जब वह अचानक से इस शो से निकल गई तो हर किसी को काफी हैरानी हुई।

उपासना सिंह का कपिल शर्मा शो को यूं छोड़ देना हर किसी को रास नहीं आया। हालांकि शो छोड़ने के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों और सीरियल्स में काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस ने पिंकी बुआ के किरदार को लेकर कई सारे कुलसी किया और हाल ही में लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में नजर आई।

उपासना सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा कि "कपिल मेरे घर खुद आए थे और उन्होंने मुझे कहा था कि जब मैंने इस रोल के बारे में सुना तो सबसे पहले मेरे दिमाग में आप आई थी। बुआ का किरदार ऑफर होने पर मुझे लोगों ने कहा कि यह रोल मत करो क्योंकि उस वक्त तक लोगों ने मुझे ग्लैमरस अंदाज में ही देखा था।"

टीवी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने आगे कहा कि "लोग मुझे कहते थे कि अरे यह कितनी सुंदर है और इसकी आंखें भी कितनी अच्छी है। लोग तो मेरी खूबसूरती को लेकर भी बात किया करते थे। मेरे पति ने कहा कि इस रोल में तेरी शादी नहीं हो रही और तेरी आंखें टेढ़ी है, तू दारू पीती है, सिगरेट पीती है, तू ये करती है, तू वो करती है।"

उपासना सिंह ने आगे कहा कि "मेरे पति ने मुझे कहा कि अगर तुम इस रोल को करती हो तो तुम्हें लोग वैसे ही देखने लगेंगे। क्योंकि आप कई बार जब किसी कैरेक्टर में डूब जाते हो तो लोग आपको उसी नजर से देखने लगते हैं। लेकिन मैंने अपने पति को कहा कि मैं अभी तक ऐसे रोल नहीं किया और इतने सारे चलेंगे लाइफ में लिए हैं तो यह क्यों नहीं।"

पिंकी बुआ का किरदार निभाने वाली उपासना ने आगे कहा कि "इसके बाद मैं कपिल शर्मा शो में हुआ का किरदार निभाने के लिए हां कर दी थी।" अभिनेत्री ने शो से गायब होने को लेकर भी खुलासा किया और कहा कि "मैंने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसीलिए मैंने पुराने चैनल के साथ में काम करना ठीक समझा और मेरे और कपिल के बीच में कोई भी लड़ाई नहीं हुई है।"

More from Filmibeat

Read more about: upasana singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X