कैसे राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 Idiots ने बनाया Kiara Advani को हीरोइन? कपिल शर्मा शो पर खुलासा

Kiara Advani: बॅालीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बताया है कि कैसे उन्होंने बॅालीवुड में आने की राह के लिए अपने माता-पिता को मनाया। 'द कपिल शर्मा शो' के 'गोविंदा नाम मेरा' स्पेशल एपिसोड में भी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की टैलेंटेड टीम यानी विकी कौशल, कियारा आडवाणी, रेणुका शहाणे, विराज घेलानी और फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान मेहमान बनकर पहुंचेंगे।
इस तमाम मस्ती, ड्रामा और कभी न खत्म होने वाले हंसी के सिलसिले के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बताएंगी कि वो शोबिज़ में कैसे आईं।कियारा आडवाणी खुलासा करेंगी कि राजू हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' ने उन्हें एक्टिंग को करियर के रूप में चुनने के लिए अपने पेरेंट्स को मनाने में मदद की। कियारा बताती हैं, "हर मां-बाप के लिए अपने उन बच्चों की फिक्र करना बड़ा स्वाभाविक है, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आज़माना चाहते हैं।
वो इंडस्ट्री से नहीं हैं, इसलिए वो डरते थे और उन्हें मेरी सुरक्षा की फिक्र थी। वो चाहते थे कि मैं इस पेशे के अलावा कुछ और ट्राई करूं। लेकिन वो हमेशा से यह जानते थे कि एक्टिंग कुछ ऐसा है, जो मैं वाकई अपनी ज़िंदगी में करना चाहती हूं। मुझे याद है जब मैं स्कूल में थी, तब पापा और मैं 'थ्री इडियट्स' देखने गए थे। कहते हैं फिल्में न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम होती हैं, बल्कि इसमें जो मैसेज होते हैं, वो लोगों की ज़िंदगियों को छू सकते हैं। और '3 इडियट्स' ने भी मेरे पापा पर जादू जैसा असर किया और वो मुझे इस सफर में सपोर्ट करने के लिए मान गए। ऐसी बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए मैं राजू सर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।" आपको बता दें कि बहुत ही कम समय में कियारा आडवाणी फिल्म इंडस्ट्री में छा गई हैं। कियारा आडवाणी के करियर के लिए कबीर सिंह सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। ग्लैमर एक्ट्रेसेस के बीच उनकी गिनती होती है।


Click it and Unblock the Notifications











