PICS: 'द कपिल शर्मा शो' का पहला एपिसोड.. कपिल + शाहरूख खान= धमाकेदार TRP
[टेलीविजन] डांस, गाने, मस्ती, मजाक के बीच कपिल शर्मा के अपने नए शो का पहला एपिसोड शूट कर लिया है। कपिल का नया शो 'द कपिल शर्मा शो' सोनी चैनल पर 23 अप्रैल से शुरू हो रहा है। शो के पहले गेस्ट होंगे शाहरूख खान।
कपिल शर्मा के इस शो का पहला एपिसोड लाइव ऑडियंश के सामने शूट किया गया। यह दिल्ली के इंदिर गांधी स्टेडियम में किया गया था। शाहरूख खान अपनी फिल्म फैन के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बने। और हर बार की तरह किंग खान ने अपनी बातों से फैंस का दिल जीत लिया।
RECORD: न 100 करोड़, न 200.. इसे कहते हैं रियल ब्लॉकबस्टर शो!
कपिल शर्मा ने अपने इस शो को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ग्रैंड एंट्री.. जोक्स के नए भंडार.. धमाकेदार परर्फोंमेंस.. और शाहरूख खान.. कोई शक नहीं पहले एपिसोड की टीआरपी छप्पड़ फाड़ कर आने वाली है।
बहरहाल, यहां देखिए पहला एपिसोड शूट कराते कपिल शर्मा अपनी टीम और शाहरूख खान के साथ-


Click it and Unblock the Notifications













