500 रुपए कमाने के लिए तरसा ये स्टार, 3 दिन काम करवाकर शो से हुआ रिप्लेस, आज है करोड़ों का मालिक

Kapil Sharma Sunil Grover

Sunil Grover Struggle Story: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी सारे ऐसे सितारे हैं जिन्होंने एक वक्त पर दर-दर के ठोकरें खाई थी और आज के समय पर वह एक लग्जरियस लाइफ जी रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कॉमेडियन के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें तीन दिन काम करने के बाद रिप्लेस कर दिया गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुनील ग्रोवर की।

एक वक्त था जब सुनील ग्रोवर सिर्फ महीने में 500 रुपए कमाने के लिए बहुत ही ज्यादा संघर्ष करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने मुंबई में अपने मुश्किल दोनों को लेकर बात की थी जब वह बेरोजगार हुआ करते थे। वैसे तो सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपल शो के चलते गुत्थी का किरदार निभा कर हर किसी को इंप्रेस किया।

हाल ही में सुनील ग्रोवर ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि "थिएटर में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद में मैं एक्टिंग करने के लिए मुंबई आ गया था। लेकिन पहले साल मैंने पार्टी के अलावा यहां पर कुछ भी नहीं किया। मैं अपनी सेविंग और घर से मिले कुछ पैसों से एक बहुत ही पॉश इलाके में रहा करता था।"

सुनील ग्रोवर आगे बताते हैं कि "मैंने सोचा कि मुझे चिंता करने की कोई जरूरत ही नहीं है क्योंकि मैं तो सफल हो जाऊंगा। साथ ही और ज्यादा कमाने लग जाऊंगा। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मेरे जैसे कई और भी कलाकार है जो अपने शहर के सुपरस्टार थे। जो कि यहां पर स्ट्रगल कर रहे थे और जल्दी ही मेरी कोई कमाई नहीं बचेगी।"

ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने बताया था कि "एक से मुझे रातों-रात तीन दिन काम करवा कर रिप्लेस कर दिया गया और मुझे बताया भी नहीं गया। मुझे बाद में किसी और से पता चला और काफी बुरा भी लगा। मुझे ऐसा नहीं लगता था कि मैं दोबारा जा पाऊंगा या फिर उन लोगों के साथ में शूट कर पाऊंगा। इसीलिए मैं एक महीने के लिए एक शेल में चला गया।"

सुनील ग्रोवर बताते हैं कि "मैंने सोचा कि शायद मैं इससे आगे नहीं बढ़ पाऊंगा। लेकिन मुझे इस बात का आईडिया ही नहीं था कि क्या यह किसी तरीके की जिद थी जिसने मुझे इस बात को कहने पर मजबूर किया कि चल कोई नहीं एक बार और कोशिश कर लेते हैं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने कभी भी हार नहीं मानी और कहते हैं। फिर उन्होंने रेडियो प्रोजेक्ट के लिए वॉइस ओवर करना शुरू किया। वह हमेशा से जानते थे कि एक न एक दिन वह सफल जरूर होंगे। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में गुत्थी का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता भी हासिल की और आज वह एक लग्जरियस लाइफ जी रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kapil sharma sunil grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X