जब कश्मीरा को धोखा दे रहे थे कृष्णा अभिषेक, इस हसीना पर आ गया था दिल

 Krushna Abhishek Cheating On Kashmera Shah

Krushna Abhishek Cheating On Kashmera Shah: 'द कपिल शर्मा शो' से मशहूर हुए कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को उनकी कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है. वो जहां भी जाते हैं अपने टैलेंट से समा बांध देते हैं. लेकिन सबको जोक से हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक पर अपने पार्टनर को धोखा देने का आरोप भी लग चुका है. बताया जाता है कि कृष्णा जब कश्मीरा के साथ रिलेशनशिप में थे तो उनके अफेयर के चर्चे किसी और एक्ट्रेस के साथ हो रहे थे और इस बात ने कश्मीरा को बहुत आहत भी किया था. हालांकि, बाद में कश्मीरा शाह ने मामला संभाल लिया था और सुबह के भूले कृष्णा भी शाम को घर लौट आए थे.

कश्मीरा का सहारा बने थे कृष्णा
बात उन दिनों की है, जब कश्मीरा शाह हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन के संग अपनी शादी से कुछ ज्यादा खुश नहीं थीं और वो उनसे अलग होना चाहती थीं. इस दौरान वो करीब आईं गोविंदा के भांजे यानी कृष्णा अभिषेक के. कृष्णा और कश्मीरा 'और पप्पू पास हो गया' की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे और इसी दौरान दोनों एक-दूजे के करीब आने लगे थे. पहले दोनों दोस्त बने और दोस्ती प्यार में बदल गई. कश्मीरा शाह ने साल 2002 में ब्रैड से शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई.2006 में कश्मीरा ने ब्रैड को तलाक दिया और हमेशा के लिए मुंबई आ गईं. यहां आकर उन्होंने कृष्णा के संग अपनी नई दुनिया बसाई और दोनों साथ में लिव-इन में रहने लगे.

कृष्णा की जिंदगी में हसीना की एंट्री
कृष्णा और कश्मीरा की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था लेकिन तभी कृष्णा की लाइफ में एक हसीना ने एंट्री ली और इस एंट्री से कश्मीरा की दुनिया बिखर गई. ये हसीना कोई और नहीं बल्कि तनुश्री दत्ता थीं. शुरुआत में दोनों को दोस्त माना जा रहा था लेकिन बाद में इनके अफेयर के चर्चे मनोरंजन के गलियारों में आम से हो गए. इन खबरों ने कश्मीरा को काफी आहत किया लेकिन जल्द ही कृष्णा को समझ आया कि वो कश्मीरा से ही प्यार करते हैं और उन्होंने 'नच बलिए' पर कश्मीरा को प्रपोज कर दिया था. कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक ने अपनी शादी को एक साल तक सीक्रेट रखा था. दोनों ने 2013 में लास वेगास में शादी कर ली थी. यहां तक कि इसकी जानकारी उन्होंने अपने पैरेंट्स तक को नहीं दी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X