3 सुपरस्टार के नाम को मिलाकर राजामौली ने रखा RRR फिल्म का नाम, कपिल शो पर किया खुलासा
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो में इस रविवार का एपिसोड बेहद खास होने वाला है। जहां पर नए साल का स्वागत करने के लिए साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म आरआरआर की पूरी टीम पहुंचेगी। शो के टेलीकास्ट होने से पहले इससे जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आयी है। जहां पर RRR के निर्देशक राजामौली ने यह खुलासा किया है कि आखिरकार उन्होंने फिल्म का नाम आरआरआर क्यों रखा है?
इस वीकेंड के एपिसोड में फिल्म आरआरआर के शानदार कलाकारों - रामा राव, राम चरण और आलिया भट्ट के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली पहुंचे। बाहुबली' की जबर्दस्त सफलता के बाद डायरेक्टर एसएस राजामौली ने दुनिया भर में शोहरत हासिल कर ली है।

डायरेक्टर राजामौली ने साल 2022 में रिलीज़ हो रही अपनी फिल्म 'आरआरआर' के साथ दुनिया को अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। तेलुगु में आर आर आर का मतलब है रौद्रम, राणम, रूधिरम और हिंदी एवं इंग्लिश में राइज़, रोअर, रिवॉल्ट।इन कलाकारों के साथ चर्चा के दौरान इस शो के होस्ट कपिल शर्मा ने एसएस राजामौली से उनकी फिल्म का नाम आरआरआर रखने की वजह पूछी।
इसका जवाब कुछ ऐसा था, जिसे सुनकर दर्शकों का दिल बाग़-बाग़ हो जाएगा! एसएस राजामौली ने बताया, "शुरुआत में हमें समझ नहीं आ रहा था कि हम इस फिल्म का टाइटल क्या रखें, तो हमने इस प्रोजेक्ट को आरआरआर का नाम दिया, क्योंकि इसमें राम चरण, रामा राव और राजामौली हैं। हमने आरआरआर हैशटैग्स लगाना शुरू कर दिया और इस पर दर्शकों का रिस्पाॅन्स भी जबर्दस्त था, इसलिए हमने इसका टाइटल 'आरआरआर' रखा।
तो आप भी द कपिल शर्मा शो देखने के लिए तैयार हो जाइए, इस शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर यह एपिसोड दिखाया जाएगा। वहीं 7 जनवरी को आरआरआर रिलीज हो रही है। ऐसे में नए साल पर फिर से राजामौली की नई फिल्म RRR कमाई के रिकॅार्ड तोड़ने की तैयारी में है।


Click it and Unblock the Notifications












