कॉमेडी नाइट विद कपिल की तगड़ी टीआरपी, इसलिए लगा दी आग!

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो की टीआरपी लगभग 7 थी जो कि किसी भी हिट शो से ज्यादा थी। कपिल के इस शो की वजह से कलर्स चैनल नंबर वन चैनल था। कपिल शर्मा की कॉमेडी के लोग दीवाने हैं। उसी कपिल शर्मा के सेट के जलने की खबर सुनकर कपिल शर्मा के फैन्स काफी दुखी और निराश हैं। सभी को लग रहा है कि इतने बड़े नुकसान के बाद कपिल और उनकी टीम को कितना नुकसान हुआ होगा। कपिल शर्मा के फैन्स का ये भी कहना है कि वो कपिल के लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द उनके सेट के जलने से जो भी नुकसान हुआ है वो ठीक हो जाए और कपिल शर्मा वापस से कमेडी नाइट्स लेकर दर्शकों के टीवी के परदे पर दिखाई दें।

कल सुबह करीब 9 बजे कॉमेडी नाइट्स के गोरेगांव फिल्म सिटी में स्थित सेट पर चिंगारी लगने की वजह से आग लग गयी। जब तक उस आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया तब तक कॉमेडी नाइट्स का पूरा सेट जलकर राख हो गया। पूरे 40 मिनट के अदंर ही 20 करोड़ का सेट जल गया। सेट पर आग लगने की खबर पाकर कपिल शर्मा भी सेट पर आए और उन्होंने आकर सेट पर आग लगी जब देखी तो उन्हे बहुत दुख हुआ और साथ ही उन्होंने ये पता किया कि कहीं सेट पर काम करने वाले किसी आदमी को चोट या फिर नुकसान तो नहीं पहुंची है।

हालांकि कलर्स की स्पोक्सपर्सन ने कहा है "ये बहुत दुर्भाग्यपूरअण है जो कुछ भी कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा के सेट पर हुआ। लेकिन वहां तक अभी किसी के भी घायल होने की खबर नही है। हम सभी जितना भी नुकसान हुआ है उसका पता करने की पूरा कोशिश कर रहे हैं। साथ ही हम सभी मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द शूटिंग को शुरु किया जा सके ताकि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरु की जा सके और हमारे दर्शक भी निराश ना हों।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X