..................... Kapil Sharma Show Comedian Chandan Prabhakar In Bigg Boss 18 Reports Bigg Boss 18 Confirm Contestant list - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 Confirm Contestant: सलमान खान के घर में चलेगा कपिल शर्मा शो, कॉमेडियन की बिग बॉस में एंट्री पक्की

Kapil Sharma

Bigg Boss 18 Confirm Contestant: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है और आपको बता दे कि जल्दी ही इसका सीजन 18 शुरू होने जा रहा है। जिसे दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट तो इस बात की है कि इस बार शो को होस्ट सलमान खान ही करने वाले हैं।

लेकिन बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी तक कंटेस्टेंट की लिस्टआधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि बीते दिनों यानी कि गुरुवार को सलमान खान ने शो के प्रोमो को शूट कर लिया है। लेकिन अब एक और नए नाम की चर्चा हो रही है। जिसको शो के लिए कंफर्म भी बताया जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह कपिल शर्मा के शो के जाने-माने चेहरे हैं। बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो के कॉमेडियन चंदू चाय वाला यानी कि चंदन प्रभाकर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आने वाले हैं।

हालांकि अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन चंदन की अगर शो में एंट्री होती है तो दर्शकों के लिए यह शो देखना काफी दिलचस्प हो जाएगा। इस विवादों से भरे शो में कॉमेडी का तड़का लगेगा। अब चंदन के नाम को सुनने के बाद में फैन्स भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X