ये है कपिल शर्मा के शूटिंग बंद करने की असली वजह...चौंक जायेंगे..
कपिल शर्मा को लेकर बीते दो दिन में कई तरह की खबरें सामने आने लगी। खासकर तब जब कपिल ने बैक टू बैक मनोज तिवारी,अजय देवगन,इमरान हाशमी के बाद
पोस्ट बॅायज के स्टार सनी देओल और बॅाबी देओल के साथ अपने शो की शूटिंग कैंसल कर दी। बीते दिनों खबर आयी कि अधिक शराब के सेवन और लेट नाइट पार्टी करने के कारण कपिल अपने शो के सेट पर स्टार को इंतजार करवाते हैं।

खुद नहीं पहुंचते हैं। लेकिन इन सबके बीच खबर आ रही है कि कपिल के शूटिंग कैंसल करने की असली वजह कपिल की हेल्थ ही है।
Recommended Video

मिली जानकारी के अनुसार अपनी निगेटिव इमेज और कपिल शो की लगातार एक महीने से गिरती हुई टीआरपी को देखते हुए कपिल डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं।
इस वजह से वह लगातार शूटिंग कैंसल कर रहे हैं। हालांकि कपिल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन पर थोड़ा दबाव है पर वह डिप्रेशन में नहीं हैं।
कहीं ना कहीं इस पूरे विवाद के कारण कपिल की रियल लाइफ भी मजाक बन गई है। इस समय कपिल का पूरा ध्यान अपनी खोई हुई इमेज और द कपिल शर्मा शो की टीआरपी पर केंद्रीत है...


Click it and Unblock the Notifications












