कोरोना महामारी के बीच कपिल शर्मा और सोनू सूद ने ऐसे की शूटिंग- लॉकडाउन के बाद हो रही है वापसी
कोरोना वायरल लॉकडाउन के बाद अब एक बार फिर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री धीरे धीरे काम पर वापस लौट रही है। ऐसे में कपिल शर्मा भी अपने चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को वापस ला रहे हैं। लगभग चार महीनों के लंबे लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा शो में पहले गेस्ट हैं सोनू सूद, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए बहुत काम किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने कई गाइडलाइन्स के साथ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को शूटिंग की अनुमति दे दी है। लगभग सभी टीवी सीरियल्स और शो की शूटिंग दोबारा शुरु हो चुकी है लेकिन इस बीच शूटिंग के दौरान कोरोना से एहतियात के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं।

'द कपिल शर्मा शो' की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखकर तो साफ लग रहा है कि टीम के लिए यह आसान नहीं रहा होगा। क्रू मेंबर्स और मेकअप से जुड़े लोग भी पीपीई किट्स में नजर आए। सेट का माहौल भी पूरा बदला बदला नजर आया।


Click it and Unblock the Notifications