कपिल गांव में शूट कर रहे हैं कॉमेडी नाइट्स विद कपिल!

कपिल शर्मा ने नया सेट बिग बॉस के सेट पर लगाया है। कपिल ने इस नये सेट को अपने गाव का नाम दिया है। सेट के जल जाने के बाद जब कपिल ने पहला एपिसोड बिग बॉस के सेट पर शूट किया तो कपिल ने कहा आदमी वैसे गांव नहीं आता है, गांव आता है शहर में घर जल जाने के बाद। इसके अलावा भी कपिल ने अपने शो के दौरान ये सेट पर आग लगने की बात को कई बार दोहराया और उसका मजाक उडा़ते हुए कभी कहा कि दादी इतनी हॉट हैं तो जहां जाएंगी आग तो लगेगी ही। इस तरह से कपिल ने अपने दर्शकों के सामने अपने इतने बड़े नुकसान को भी मजाक में उड़ा दिया।
कपिल शर्मा के सेट पर आग लगने की वजह से उनका पूरा सेट जल कर राख हो गया था। इसके बाद कपिल पर टैक्स चोरी का भी आरोप लगा और कपिल के ऊपर दूसरी मुसीबत आ गयी। हालांकि कपिल ने बाद में अपनी प्रेस कॉंफ्रेंस रखकर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कपिल की मदद को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से लेकर लता मंगेशकर तक आगे आईं। इसके बाद सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस का सेट भी कपिल को दिया ताकि जब तक कपिल का सेट दोबारा बन नहीं जाता वो अपने शो की शूटिंग वहां पर कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications











