3 महीने बाद कपिल शर्मा का खुलासा, लोग पूछते थे पैसा कमाने के लिए क्या करते हो Video

By Prachi Dixit

द कपिल शर्मा शो टीआरपी पर टॅाप 5 में लगातार बना हुआ है। हमेशा की तरह इस बार भी कपिल खुद की खिल्ली उड़ाते हुए कई बार नजर आ चुके हैं। होली स्पेशल एपिसोड में भी कपिल कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। जहां पर कपिल ने गिन्नी से अपनी शादी के 3 महीने बाद मजेदार खुलासा किया है। चैनल ने आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। जहां पर होली के मौके पर तीन कवियों को साथ कपिल अपनी शादी का किस्सा शेयर कर रहे हैं।

कपिल ने कहा कि जब भी मैं किसी लड़की को देखने जाता था तो मुझसे मेरे करियर के बारे में पूछा जाता था। जिसके जवाब में मैं कहता था कॅामेडियन हूं। फिर मुझे कहा जाता कि हा वो तो सब ठीक है।

the kapil sharma show

हंसी-मजाक तो चलता रहता है। लेकिन आप पैसा कमाने के लिए क्या करते हो। कपिल का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल कहते हैं कि यही वजह थी कि मैं हमेशा रिजेक्ट हो जाता था। सभी को लगता था कि मैं अपनी इस कला से रोजी रोटी नहीं कमा सकता हूं।

मैं अपने परिवार का पेट भी नहीं पाल सकता हूं। आपको बता दें कि होली स्पेशल एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। जहां पर लंबे समय बाद चंदन प्रभाकर भी दिखाई देंगे। लंबे समय से वह शो से गायब थे। इस पर चंदन का कहना था कि उन्हें शो में नहीं लिया जा रहा था। जिस पर कपिल ने सफाई देते हुए कहा कि चंदन हमेशा हमारे शो का हिस्सा रहेंगे।

बहरहाल, नीचे देखिए Video और टीवी के ऐसे कॅामेडियन , जिनकी वाइफ रहती हैं लाइमलाइट से दूर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X