23 साल पहले ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, फोटो शेयर कर बोला -जेब खाली थी लेकिन चेहरे पर मुस्कान थी
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश में एक बार फिर से लॅाकडाउन का माहौल है। ऐसे में कपिल शर्मा भी अपने परिवार के साथ हैं। कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बार वह अपने फैंस के लिए खुद की 23 साल पुरानी तस्वीर लेकर आए हैं। कपिल ने अपनी इस दिलचस्प तस्वीर को शेयर करते हुए ये किस्सा सुनाया है कि उस दौर में उनके लिए तस्वीर निकालना भी बड़ी लग्जरी वाला काम होता था।
वैसे इस तस्वीर में कपिल को पहचान पाना मुश्किल तो नहीं है। कपिल की ये तस्वीर उनके यूनिवर्सिटी के दिनों की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है कि मुझे अपनी 23 साल पुरानी फोटो मिली। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आजादी नाटक खत्म होने के बाद मैंने ये तस्वीर क्लिक करवाई थी।

मैं अपनी दाढ़ी हटाकर ये तस्वीर क्लिक करवाई थी। उस समय फोटो क्लिक करवाना लग्जरी माना जाता था। वो भी इतना कि मैंने ये भी नहीं देखा कि मेरे चेहरे पर गम लगा है। जिससे दाढ़ी चिपकाया था। उन दिनों की याद आ रही है। जेब खाली होती थी, लेकिन चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी।
सोचा आप सबके साथ ये फोटो शेयर करूं। आशा है कि आप सब सुरक्षित होंगे। गौरतलब है कि कपिल शर्मा शो फिलहाल बंद। बताया जा रहा है कि कपिल मई के अंत से इस शो की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिर से कपिल शो की शूटिंग के साथ चैनल पर शो को लाया जा सकता है। कपिल शर्मा शो एक ब्रेक पर जाने के बाद फैंस के लिए वापसी की पूरी तैयारी कर चुका है।
कपिल ने शो के ब्रेक पर जाने के संबंध में कहा था कि वह अपने बेटे के आने की राह देख रहे हैं। वह परिवार के साथ रहना चाहते हैं। जल्द कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर अपने नए शो के साथ आयेंगे। बताया जा रहा है कि ये भी कॅामेडी शो होगा लेकिन दिलचस्प तरीके से इसे बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications