..................... Kapil Sharma sends legal notice of Rs 100 crore to a spotboye - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा ,चौंकाने वाली खबर,100 करोड़ का नोटिस,7 दिन की चेतावनी shock

By Prachi Dixit

कपिल शर्मा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कपिल शर्मा ने एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल स्पॅाटबॅाय और उसके पत्रकार के खिलाफ 100 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा है।

इस नोटिस के अनुसार कपिल ने न्यूज पोर्टल और पत्रकार से सात दिन के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रकाशन से मीडिया के सभी मंचों से सभी अपमानजनक लेखों/प्रकाशन सामग्री को तत्काल हटाने को कहा है।

family time with kapil sharma

कपिल के वकिल तनवीर निजाम ने एक चैनल से बातचीत में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कपिल को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई है।

हमारी तरफ से सात दिन के भीतर माफी मांगने का कानूनी नोटिस भेजा गया है। ऐसा नहीं होने पर हम न्यूज पोर्टल और पत्रकार के खिलाफ मानहानी और आपराधिक प्रक्रिया शुरू करेंगे।

काफी समय से कपिल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि कपिल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ मुंबई से बाहर हैं। लेकिन कुछ समय पहले इसी मीडिया संस्थान के पत्रकार के साथ हुई बातचीत की आॅडियो सामने आने पर कपिल की इमेज को जोरदार झटका लगा था।

वह पत्रकार के साथ गाली गलौज करते हुए सुनाई दे रहे हैं। कपिल ने अपने इस कदम को सही भी ठहराया है। उन्होंने एक लंबे ब्रेक के बाद नए शो से टीवी पर लौटने का वादा फैंस से किया है।

बहरहाल,यहां देखिए टीवी के कंट्रोवर्शियल सुपरस्टार की एक झलक जो जेल के चक्कर काट चुके हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X