ऐसा क्या हुआ जो Live शो पर कपिल ने पीएम मोदी से मांगी माफी, Twitter पर हंगामा,
Recommended Video

एक साल खुद को गायब रखने के बाद कपिल शर्मा अपने शो से दमदार वापसी कर चुके हैं। शो में कई बार कपिल की बीती कंट्रोवर्सी पर मजाक उड़ा है। इस बार मामला बेहद अलग रहा। द कपिल शर्मा शो के सेट पर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कि स्टार कास्ट बतौर गेस्ट शामिल हुए। राजकुमार राव की शो में सरप्राइज एंट्री हुई।
इसी दौरान कपिल ने राजकुमार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से आपकी मुलाकात हुई। क्या मेरे बारे में कोई बात हुई। राजकुमार ने तुरंत कहा कि पीएम मोदी आपसे नाराज हो रहे थे। सुना है कि आपने कोई ट्वीट कर दिया था। कपिल हैरान हो जाते हैं। वह राजकुमार से कहते हैं, अरे वो पुरानी बात है।

ट्विटर नाम की परेशानी है। मैं उसके लिए मोदी जी से सॅारी कहता हूं। भला नवजोत सिंह ये मौका कैसे छोड़ते। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे ट्वीट करने का नतीजा यही होता है। कपिल ने सिद्धू का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अरे मेरा क्या आप भी तो पाकिस्तान गए थे। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
बता दें कि साल 2016 में कपिल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। कपिल शर्मा ने कहा कि वह हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं फिर भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए उन्हें बीएमसी को 5 लाख रुपये की घूस देनी पड़ेगी।
ये हैं आपके अच्छे दिन? इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था।बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा की इस बार की टीम को कितनी फीस दी जा रही है..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications











