VIDEO: कॉमेडी शो छोड़ मंदिरों में भजन-कीर्तन कर रहे हैं कपिल शर्मा, वैष्णों देवी जी के चरणों में लगाई हाजिरी

Kapil Sharma Mata Bhajan Video: इन दिनों कपिल शर्मा अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन अब हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोमवार को परिवार के साथ में माता वैष्णो देवी के मंदिर में देखा गया। जहां पर वह गायकी करते हुए नजर आए और कपिल शर्मा को देख उनके फैंस भी काफी खुश हो गए।
दरअसल आपको बता दें कि कपिल शर्मा सोमवार शाम 4 बजे धर्म नगरी पहुंचे। इसके बाद श्राइन बोर्ड के वहां में ताराकोर्ट मार्ग से होते हुए मां वैष्णो देवी के भवन तक पहुंच गए। इसके बाद वह माता वैष्णो देवी की हाजिरी लगाते हुए उनके भजन गाते हुए नजर आए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा सभी गायकारों और भजन गाने वाले लोगों के साथ में बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने भजनों में पूरी तरीके से मगर नजर आ रहे हैं और वहां पर बैठे भक्तों को भी मगन करते हुए देखे जा सकते हैं। उनके इस वीडियो को देखकर हर कोई इंप्रेस हो गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिर्फ कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी गिन्नी और बच्चे भी माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। वीडियो में नज़र आ रहा है कि उनकी पत्नी गिन्नी भी उनके साथ दे रही है और मां की भक्ति में पूरी तरीके से लीन हो चुकी है। उनके इस वीडियो पर श्रद्धालु भी 'जय माता दी' कमेंट करते हुए नजर आए।
\दरअसल आपको बता दे कि कपिल शर्मा मां दुर्गा में बहुत ही गहरी आस्था रखते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने घर पर जागरण भी रखा था। जिसमें सिंगर मणि लाडला ने भजन गाकर हर किसी का मन छू लिया था। कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। साथ ही साथ वह फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











