गुमसुम है सबको हंसाने वाला कपिल, जल्दी लाएंगे कॉमेडी नाइट्स वापस!
कभी इसी राख के ढ़ेर में बदल चुके सेट पर खड़े होकर कपिल शर्मा अपने स्टार गेस्ट्स को हंसाया करते थे। अपने फैन्स की आंखों में हंसाते हंसाते आंसू ले आया करते थे। और आज इसी राख के ढ़ेर के सामने खड़े होकर कपिल शर्मा अपनी यादे ताजा कर रहे हैं। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की टाआरपी काफी हाई थी। लोगों का कहना है कि इसी वजह से सेट पर किसी ने आग लगा दी थी। कपिल शर्मा के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो के लाखों की संख्या में फैन्स हैं और आज वो सभी भगवान से दुआ कर रहे हैं कि इस नुकसान की भरपाई हो जाए और फिर से कपिल शर्मा अपने दिल को छू लेने वाले माजकिया किस्सों के साथ सबसे सामने आएं।
कपिल शर्मा के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो के सेट पर कल 25 सितंबर की सुबह ही आग लग गयी। जब तक लोग फायर ब्रिगेड को बुलाते तब तक कपिल शर्मा का पूरा सेट जलकर राख हो चुका था। आग चारों तरफ फैल चुकी थी। खबर के अनुसार रात की शूटिंग खत्म करके सुबह की शूटिंग के लिए तैयारियां चल रही थीं। शूट शुरु होने के करीब आधे घंटे पहले ही ये हादसा हुआ। जिससे सभी लोग हतप्रद थे। कलर्स चैनल की स्पोक्सपर्सन ने कहा कपिल शर्मा के सेट पर जो कुछ भी हुआ वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ हैा।
स्पोक्सपर्सन ने आगे बताया कि अभी तक कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो की शुटिंग को लेकर कुछ डिसाइड नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही हम शो की शुटिंग शुरु करेंगे। दर्शकों को किसी भी तरह से निराश नहीं होना दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











