कपिल शर्मा - शाहरूख की टीम से उड़े कलर्स के होश....मैदान से 'भागे' कृष्णा!
कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के बीच के घमासान की जानकारी तो सबको होगी। कृष्णा ने सारी हदें पार करते हुए इसे एक गंदे झगड़े में बदला और कहा कि कपिल शर्मा हीरो होते तो लड़ते लेकिन वो तो मैदान छोड़कर भाग गए।
लेकिन ये क्या कपिल शर्मा के शो का अनाउंसमेंट होते ही कृष्णा अभिषेक मैदान छोड़कर भाग गए हैं! या फिर कलर्स चैनल को अपने इस नए 'हीरो' पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।
[जब शाहरूख से लेकर सलमान तक को सहना पड़ा कपिल का पंच ]
दरअसल, कपिल का नया शो, द कपिल शर्मा शो सोनी चैनल पर 23 अप्रैल से शुरू हो रहा है। अब इसी समय पर कृष्णा का कपिल वाला शो, कॉमेडी नाइट्स लाइव आता है लेकिन ये शो 23 अप्रैल को नहीं आएगा।
कपिल से भिड़ने के लिए कृष्णा कहीं नहीं टिकेंगे ये शायद कलर्स को भी समझ आ गया और तभी उन्होंने 23 अप्रैल को बाजीराव मस्तानी का वर्ल्ड प्रीमियर करने की ठानी है वो भी बिना किसी ब्रेक के।
[ALERT: द कपिल शर्मा शो एपिसोड 1 - शाहरूख खान के साथ LIVE!]
ज़ाहिर सी बात है इस ब्लॉकबस्टर के आगे कपिल की टीआरपी थोड़ा तो डगमगाएगी पर आपको नहीं लगता...कि एक बार फिर कलर्स ही हारा!


Click it and Unblock the Notifications













