''कपिल शर्मा ने गाली गलौच ने नहीं किया,ये सब उनकी गर्लफ्रेंड ने किया है''
Recommended Video

कपिल शर्मा ने बीते दिन ट्विटर पर गाली गलौच कर और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस पर केस दर्ज कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। हालांकि इस पूरे मामले पर प्रीति की हकीकत जानकर आप हैरान हो जायेंगे।
प्रीति ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा कि सुनील ग्रोवर कपिल के साथ द किपल शर्मा शो में वापसी करने के लिए तैयार थे। इस मामले में कपिल से बात भी हुई लेकिन फिर वह गायब हो गए। कपिल ने कहा कि उन पर परिवार का दबाव है। प्रीति का मानना है कि गिन्नी नहीं चाहती हैं कि कपिल हमारे साथ काम करें।

वह आगे कहती हैं कि मुमकिन है कि गिन्नी नहीं चाहती कि कपिल अपनी एक्स के साथ काम करें। मेरे ख्याल से लोगों में समझ होनी चाहिए। जिंदगी में आगे बढ़ा जा सकता है। मैं ब्रेकअप के बाद कैंडल लेकर उनका इंतजार नहीं कर रही हूं। प्रोफेशनली काम किया जा सकता था। लेकिन वो शायद यह नहीं चाहती हैं।
कपिल डिप्रेशन में हैं। कपिल के परिवार को उनका ध्यान देना चाहिए। 8 साल से मैं कपिल को जानती हूं। उन्होंने कभी किसी महिला के बारे में ऐसी बात नहीं की। मैं कपिल को लेकर बहुत दुखी हूं।
उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाए। मेरे ख्याल से कपिल के अकाउंट से किए गए सारे ट्वीट उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी या फिर किसी करीबी दोस्त ने किया होगा। कपिल ऐसा नहीं कर सकते हैं।
चलिए फिर बिना समय गंवाए जानते हैं कपिल के जीवन के ऐसे राज जो आपके होश उड़ा देंगे...


Click it and Unblock the Notifications












