कपिल शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर वायरल- इस प्यारी तस्वीर से नजर हटाना मुश्किल
Recommended Video
कपिल शर्मा ने कुछ सालों पहले ही शादी की थी और अब उनकी लाइफ में एक और बड़ी खुशी तब आ गई जब उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया था। आज कपिल शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर सामने आई है जो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। बता दें कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने 10 दिसंबर बेटी को जन्म दिया था। फर्स्ट लुक की बात करें तो वो काफी प्यारी लग रही है और कपिल शर्मा उसको गोद में लिए हुए हैं।
दुनियाभर में कपिल के जितने फैन हैं सब कपिल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। लेकिन कपिल की बेटी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। अब पहली बार कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी की तस्वीर सामने आई है।

कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा अपने शो में भी किया था कि उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। फिलहाल इस तस्वीर को कपिल शर्मा के एक फैन क्लब ने शेयर किया है।
तस्वीर सामने आते ही काफी धड़ल्ले से वायरल हो रही है। कपिल शर्मा ने ना सिर्फ कॉमेडी पर दो फिल्में भी शामिल हैं जिसमें किस किस को प्यार करूं और फिरंगी शामिल है। फिलहाल आप बताइए कि आपको कपिल शर्मा की बेटी के तस्वीर कैसी लगी।


Click it and Unblock the Notifications