OMG आपके बिट्टू शर्मा बन गये 'एक विलेन'

बल्कि ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके शो में आने वाली फिल्म 'एक विलेन' के स्टार्स श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा मेहमान बन कर आने वाले हैं। इसलिए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को जोरदार बनाने के लिए धारावाहिक की टीम ने 'एक विलेन' के कलाकारों और निर्देशक के साथ एक ग्रैंड एपिसोड बनाने का फैसला किया।
इस एपिसोड के लिए कपिल ने खुद को बिट्टू की जगह सिट्टू नाम के एक डॉन के किरदार में पेश करने का निर्णय लिया। जो कि विलेन की तरह काम करेगा। कुल मिलाकर इस बार शो में डबल मस्ती के आसार नजर आ रहे हैं।
निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर पहली बार इस शो का हिस्सा बने हैं जबकि सिद्धार्थ इस शो में पहले भी अपनी फिल्म 'हंसी तो फंसी' के प्रमोशन के लिए आ चुके हैं। फिल्म 'एक विलेन' के कलाकार इस शो में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की तर्ज पर अगले बिग विलेन के लिए शो 'विलेन दिखला जा' के लिए ऑडिशन लेते दिखायी पड़ेंगे।
कुल मिलाकर इस शो में आपको हाई वोल्टेज कॉमेडी देखने को मिलेगी इसलिए डोंट मिस इट..ओनली वाचिंग 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' इन सैटरडे एंड संडे ऑन कलर्स।


Click it and Unblock the Notifications