कॉमेडी नाइट्स में कपिल ने किया बुरा व्यवहार, 9 घंटों तक दर्शकों को दाना-पानी के लिए तरसाया

एक समाचार पत्र के मुताबिक सचिन आचार्य अपने दो बेटों को लेकर कपिल के शो में बतौर दर्शक शामिल हुए थे। सचिन के मुताबिक उन्हें उनके दो बेटों को 9 घंटों तक एक ही सीट पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान उन्हें ना तो पानी दिया गया और ना ही खाना। इतना ही नहीं तीनों को टॉयलेट करने के लिए भी नहीं जाने दिया गया। हैरत में डालने वाली बात ये है कि सचिन का एक बेटा 9 साल का है और दूसरा बेटा 14 साल का। सचिन ने बताया कि 18 जून को मैं अपने दो बेटों को लेकर कपिल शर्मा के गोरेगांव स्थित स्टूडियो गया।
मुझे और मेरे दो बेटों को दोपहर 2 बजे से रात 10.30 बजे तक सीट से उठने नहीं दिया गया। इस दौरान हमें न पीने का पानी मिला और न ही खाना। हमें घंटो शो में आने वाले स्टार्स का इंतजार करना पड़ा। यही नहीं हमें शो की रिकॉर्डिग के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा। पानी और खाना नहीं मिलने के कारण हमारी आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान स्टार्स और क्रू मेंबर्स के लिए पानी, कॉफी और प्रोटीन शेक का इंतजाम किया गया। बकौल सचिन ऎसा सिर्फ मेरे परिवार के साथ ही नहीं हुआ बल्कि देश के अन्य इलाकों से आए दर्शकों को इसी तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications