..................... Kapil Sharma's 100 episode speech is the last try to woo Sunil Grover - Hindi Filmibeat

Awww; कपिल शर्मा की आखिरी कोशिश...अब तो लौट आओ सुनील पाजी!

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई अब खत्म हो चुकी है। यानि कि दोनों की दोस्ती खत्म ये पक्का हो चुकी है। दोनों तरफ शांति है। लेकिन 100 एपिसोड पूरे होने पर कपिल शर्मा की स्पीच शायद उनकी आखिरी कोशिश है

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े में अब शांति आ चुकी है। यानि तय हो चुका है कि दोनों पक्ष अब अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। और फैन्स इससे बहुत ही ज़्यादा दुखी हैं।

कपिल शर्मा का सोनी टीवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है ऐसे में उन्होंने पूरी दुनिया के सामने रूठे दोस्तों को मनाने की एक आखिरी कोशिश कर ही ली है जिसे देखकर आपने भी कहा होगा, अब तो मान जाओ सुनील ग्रोवर।

kapil-sharma-s-100-episode-speech-is-the-last-try-to-woo-sunil-grover

दरअसल, कपिल शर्मा शो ने हाल ही में 100 एपिसोड पूरे किए और इस मौके पर कपिल ने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। जो कैमरे के आगे हैं और जो कैमरे के पीछे हैं। वहीं उन्होंने जो लोग आज साथ नहीं है उन्हें भी तहेदिल से शुक्रिया।

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कहा कि ये एक परिवार है, गुलदस्ते की तरह। और इसे बिखरने नहीं देना चाहिए। वैसे फैन्स भी यही चाहते हैं कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की टीम वापस आए।

हालांकि सुनील के इस अक्षय कुमार वाले कॉमेडी शो की काफी चर्चा है। वहीं दूसरी तरफ, एक शो कलर्स के पास तैयार है, और दूसरा शो सोनी टीवी पर आने को तैयार है। सुनील ग्रोवर का कॉन्ट्रैक्ट भी 30 अप्रैल को खत्म होगा। उसके बाद पता चलेगा कि वो क्या करने वाले हैं।

वैसे कड़वी बातें याद नहीं करनी चाहिए पर कपिल ने अपनी टीम को क्या क्या बोला, जान लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X