कोई सुबह 5 बजे उठकर पीएम मोदी को ट्विट करता है तो उसने शराब पी रखी है - कपिल शर्मा
कपिल शर्मा शो भले ही टीआरपी पर टॅाप पर चल रहा हो। लेकिन अभी भी कपिल से जुड़ी हुई पिछली कंट्रोवर्सी उनका पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। तभी तो कपिल और उनकी शराब से जुड़ी हुई पुरानी कंट्रोवर्सी फिर सामने आ गई है। इस बात का खुलासा किसी और नहीं बल्कि खुद कपिल शर्मा ने किया है।
इन दिनों कपिल शर्मा अपने बीते दिन पर कई बार चुटकी लेते हुए नजर आ चुके हैं। इस बार उन्होंने अरबाज खान के नए चैट शो पिंच बाई में ये जाहिर किया है। अरबाज के इस शो का प्रोमो जारी किया गया है। इस शो में बतौर मेहमान कपिल पहुंचे हैं। शो के प्रोमो में कपिल पीएम मोदी के किए ट्वीट की सच्चाई का खुलासा कर रहे हैं।

वीडियो में कपिल ने कहा है कि कोई सुबह 5 बजे उठकर पीएम को ट्वीट करता है तो सीधी सी बात है। या तो वो बहुत दुखी है या फिर उसने शराब पी रखी है। ये सुनकर अरबाज हंसने लगते हैं। इसमें उनका साथ कपिल भी देते हैं। आपको बता दें कि कपिल ने बीएमसी की घूसघोरी पर ट्वीट किया था।
जिसके बाद कपिल ने पीएम मोदी के अच्छे दिन और करप्शन फ्री कैम्पेन पर सवाल उठाया था। कपिल ने लिखा था कि मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ का टैक्स भर रहा हूं। मुझे ऑफिस बनाने के लिए 5 लाख की घूस देनी होगी। क्या ये आपके अच्छे दिन हैं। ( नीचे देखिए VIDEO)
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी के सबसे करोड़पति सुपरस्टार्स कौन हैं..यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications