कपिल शर्मा ने फाइनली बताया अपने बेटे का नाम, नीति मोहन के ट्वीट का दिया जवाब!
कपिल शर्मा कुछ समय पहले दूसरी बार पिता बने थे और उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से लगातार वो काफी चर्चा में चल रहे हैं। इस समय कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ ही समय बिता रहे हैं। गिन्नी फरवरी में मां बनीं थीं। जब से उनके घर बेटा हुआ था इसके बाद से कपिल शर्मा के बेटे को लेकर कई तरह के सवाल सामने आए थे। फैंस कपिल शर्मा के बेटे का नाम जानना चाहते थे लेकिन ये सामने नहीं आ पाता था।
इस सवाल का जवाब देते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होने अपने बेटे का नाम त्रिशान बताया है। कपिल शर्मा को टैग करते हुए नीति मोहन ने पोस्ट किया था और लिखा था कि..

'हैप्पी बर्थडे कपिल पाजी। आपको और आपके परिवार को बहुत प्यार। अब तो बेबी बॉय का नाम बता दो।' इसके बाद कपिल शर्मा ने नीति को जवाब दिया था।
उन्होने लिखा था कि.. 'थैंक्यू नीतू, आशा है कि तुम अपना ध्यान रख रही हो। हमने बेटे का नाम त्रिशान रखा है।' बता दें कि कपिल शर्मा का शो इस समय ऑफएयर है जो कि काफी जल्दी फिर से शुरु होने वाला है।
गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान लोग इस शो पर आ नहीं रहे थे.. इसी के कारण शो को कुछ दिनों को लिए बंद किया गया था। जल्दी ही फैंस के लिए फिर से कपिल शर्मा सामने आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications