15 की उम्र में पापा की गाड़ी से कपिल शर्मा ने कर दिया था भयानक एक्सीडेंट, फिर पूरे मोहल्ले ने देखी सजा

Kapil Sharma: लोकप्रिय हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने बचपन की उस याद को साझा किया है जब उनके दिवंगत पिता जीतेंद्र कुमार पुंज ने उन्हें बुरी तरह पीटा था। पूरे मोहल्ले ने उन्हें पिता द्वारा दंडित होते हुए देखा था। कपिल के पिता पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे।
'द कपिल शर्मा शो' के हालिया प्रोमो में होस्ट ने दिग्गज अभिनेता और सेलिब्रिटी गेस्ट राज बब्बर के साथ एक याद साझा की जिसमें उन्होंने अपने बचपन के दिनों के बारे में बात की।
कपिल शर्मा ने साझा किया, मैं लगभग 15 साल का था जब मेरे पिता एक पुलिस जीप में अपने दोस्त के साथ घर आए और टेबल पर चाबियां रखीं और अपने कमरे में चले गए। इसके बाद मैंने चाबियां लीं और कार स्टार्ट की, लेकिन पता नहीं वह कैसे पलटी और पीछे खड़े सब्जी के ठेले से जा टकराई।
उस पर रखी सारी लौकी हवा में उड़ गईं। हम सभी अक्सर फिल्मों में देखते हैं कि जब बच्चे गिर जाते हैं तो माता-पिता उनका हालचाल पूछते हैं। हालांकि, मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, मेरे पिता बाहर आए और मुझे पीटना शुरू कर दिया। शो में उनकी कहानी ने सभी को सकते में डाल दिया।
द कपिल शर्मा का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें राज बब्बर से होस्ट कपिल शर्मा मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा पूछते हैं, सर कभी आपके साथ ऐसा हुआ कि प्रोड्यूसर ने आपका पेमेंट रोक लिया हो, लेकिन जब आप पॉलिटिशियन बन गए तो वह आपको आपके पैसे देने के लिए पहुंच गए हो? इस सवाल के जवाब में राज बब्बर ने कहा, 'मैं जब सोशल लाइफ में चला गया तो जिन लोगों को मुझे पैसे देने थे उन्होंने देना भी बंद कर दिया, उनको लगा कि राज जी को अब पैसों की क्या जरूरत होगी'।
राज बब्बर ने आगे कहा, 'बहुत गलत इम्प्रेशन है पॉलिटिक्स का कि एक बार इसमें चले गए तो फिर तो आप 100-500 करोड़ के आदमी तो बन ही जाते हैं।' इसके बाद राज बब्बर कहते हैं कि हमारा क्या हुआ? मुझ जैसा आदमी ना घर का रहा ना घाट का। यहां से पेमेंट नहीं मिली और वहां से कुछ कमाया नहीं। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखिए कप्पू के सवाल खोलेंगे राज बब्बर की जिंदगी के कुछ रोमांचक किस्से'। द कपिल शर्मा शो का ये एपिसोड शनिवार रात को प्रीमियर होगा'।


Click it and Unblock the Notifications