दो पेग लगाकर अमिताभ बच्चन से मिलने चले गए थे Kapil Sharma, फिर बिग बी ने किया ये काम

Kapil Sharma Alcohol Addiction: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में बताया कि किस तरह नशे में होने के बाद वो अमिताभ बच्चन से मिलने चले गए थे और उन्हें देखकर बिग बी काफी हैरान रह गए थे।

Kapil Sharma Alcohol Addiction

Kapil Sharma Alcohol Addiction: कपिल शर्मा की लाइफ काफी दिलचस्प रही है। अमृतसर की गलियों में रहने वाला एक आम सा लड़का अब मनोरंजन जगत की नई उंचाइयों को छू रहा है। उनका ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा है। कपिल शर्मा एक समय में एक्यूट डिप्रेशन से जूझने लगे थे। उन्हें अपनी मानसिक सेहत और दारू की लत का उन्हें इलाज तक करवाना पड़ा। कपिल इतने ज्यादा शराब के आदि हो गए थे कि दिन की शुरुआत ही वो शराब के साथ करने लगे थे और एक बार तो वो सुबह आठ बजे दो पेग लगाकर अमिताभ बच्चन से मिलने चले गए थे और इस बात का खुलासा उन्होंने 'आप की अदालत' में किया था।

कई शोज हुए कैंसल
कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते सितारे आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े राज लोगों के सामने रखते हैं। लेकिन उनकी बुरी आदतों की वजह से इस शो पर ताला लगने की नौबत तक आ गई थी। कपिल शर्मा ने 'आप की अदालत' में बताया कि उन्होंने इतनी शराब पीनी शुरू कर दी थी कि शूटिंग तक रद्द करनी पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि जब अजय देवगन का शूट बंद हुआ तो उन्हें बुरा लगा। लेकिन अजय देवगन को बुरा नहीं लगा। शाहरुख खान उनसे एक दिन मिलने आए और उन्हें एक घंटे की ड्राइव पर ले गए। अक्षय कुमार ने भी बड़े प्यार से कपिल शर्मा को समझाने की कोशिश की। कपिल शर्मा ने बताया कि जब वो अपने बुरे दौर से गुजर रहे थे तो उन्हें लोगों को हंसाने में भी दिक्कत आती थी क्योंकि वो अंदर से दर्द में थे।

दारू पीकर अमिताभ से मिलने पहुंचे थे कपिल
कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' जब रिलीज हुई तो अमिताभ बच्चन उनकी फिल्म के लिए वॉइसओवर कर रहे थे। उस वक्त गिन्नी चतरथ उनके साथ हमेशा रहा करती थीं। जब अमिताभ बच्चन अपनी डबिंग कर रहे थे तो उस वक्त आठ बजे थे और उन्होंने दो पेग दारू के पी रखे थे। कपिल शर्मा अमिताभ बच्चन से मिलने की जिद करने लगे लेकिन बिग बी ने उन्हें अंदर आने दिया। कपिल शर्मा का कहना है कि उन्होंने गिन्नी चतरथ को अपनी 'बहू' के रूप में पेश किया था। अमिताभ बच्चन ऐसा सुनकर हैरान रह गए थे क्योंकि उन्होंने उससे पहले कभी गिन्नी के बारे में देखा या सुना नहीं था। बाद में, उन्होंने माफी मांगी और बिग बी ने उन्हें वापस लिखा, "जीवन संघर्ष है, जीवन चुनौतियों का ही दूसरा नाम है।"

Read more about: kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X