जब नशे में अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंच गए थे कपिल शर्मा, 'Sorry' मैसेज करने पर बिग बी ने कहा...

Kapil Sharma on meeting with Amitabh Bachchan: कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा ने कई पुरानी यादों को ताजा किया और शेयर किया कि कैसे बुरे दौर में उन्होंने अधिक ड्रिंक करना शुरू कर दिया था। अपनी इस आदत की वजह से कई बार कपिल शर्मा को शर्मिंदा भी होना पड़ा है।
हाल ही में कपिल शर्मा ने शेयर किया कि एक बार वो पीकर अमिताभ बच्चन से मिलने तक पहुंच गए थे। कपिल शर्मा ने शेयर किया कि, 2017 में आई उनकी फिल्म फिरंगी के लिए अमिताभ बच्चन को वॉयस ओवर करना था। जब अमिताभ बच्चन ने कपिल शर्मा से कहा कि वह अपनी टीम को उस स्टूडियो में भेज दें, जहां वो डबिंग कर रहे हैं, तब खुद कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ स्टूडियो गए।
कपिल शर्मा ने शेयर किया कि, सुबह करीब आठ बज रहे थे और वो दो पेग शराब पीकर स्टूडियो पहुंचे। जब वो स्टूडियो पहुंचे तो उन्हें पता कि, बिग बी वॉयस ओवर कर चुके हैं और अब वो अपनी फिल्म के लिए डबिंग कर रहे हैं। लेकिन, कपिल बिग बी धन्यवाद बोलने के लिए पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने उन्हें अंदर बुलाया।
कपिल शर्मा गिन्नी के साथ बिग बी से मिलने के लिए पहुंचे और गिन्नी का परिचय उन्होंने उनकी बहू के रूप में करवाया। कपिल शर्मा ने पैर छूकर अमिताभ बच्चन से आशीर्वाद लिया और उन्हें थैंक्स भी कहा। लेकिन, बाद में कपिल शर्मा ने अमिताभ बच्चन को मैसेज किया और शराब पीकर स्टूडियो पहुंचने के लिए माफी मांगी।
तब अमिताभ बच्चन ने कपिल शर्मा से कहा था- 'जीवन संघर्ष है। जीवन चुनौतियों का दूसरा नाम है। तो आप उठकर दोबारा खड़े होइए।'


Click it and Unblock the Notifications