..................... Kapil Sharma reunites with Sunil Grover aka Gutthi For Comedy Nights - Hindi Filmibeat

कपिल का इशारा.. कॉमडी नाइट में गुत्थी की वापसी, फैंस खुश!

कलर्स के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में शो के बेहतरीन कलाकार गुत्थी यानी कि सुनील ग्रोवर की वापसी हो सकती है। वैसे कपिल ने क्लीयर किया है कि उनके औऱ सुनील के बीच में किसी भी बात पर कोई अनबन या झगडा नहीं है। गुत्थी ने शो अपने कुछ प्रोजेक्ट की वजह से छोड़ा था इसलिए मीडिया में जो कुछ भी खबर है वह बेबुनियाद और मजह अफवाह ही हैं।

कपिल ने ट्विट किया है कि 22 तारीख को ओमान में एक स्टेज शो होगा जिसमें 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कुछ अंश पेश किये जायेंगे जहां सुनील-कपिल साथ-साथ नजर आयेंगे। शो की टिकटें लोग दूने दाम में खरीदने को तैयार हैं।

जिसके बाद से इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि सुनील और कपिल के बीच के मतभेद मिट गये हैं इसलिए बहुत जल्द 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर की वापसी हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों खबर आयी थी कि इस शो के सबसे अहम किरदार गुत्थी यानी की सुनील ग्रोवर और शो के निर्माता औऱ होस्ट कपिल शर्मा के बीच में पैसों को लेकर झगड़ा चल रहा है इसलिए सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया है।

इसमें कोई शक नहीं कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का अहम हिस्सा था किरदार गुत्थी है जिसके जाने का गम लोगों को काफी ज्यादा था। अगर वाकई में गुत्थी की वापसी होती है तो वाकई में यह शो की टीआरपी के लिए अच्छा ही होगा। साथ ही दर्शकों के लिए भी यह काफी अच्छी खबर है, वह तो इस न्यूज को सुनते ही काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X