PICS: तैयार रहें कपिल फैंस.. होने वाली है शानदार वापसी!
[टेलीविजन] दुनिया भर में पॉपुलर हो रहे शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें, शो के होस्ट कपिल शर्मा इस शो में शानदार वापसी करने वाले हैं। फिलहाल कपिल हैमिलटन में हैं, जहां से वापस आकर वे कॉमेडी नाइट्स का फिर से हिस्सा बनेंगे।
बता दें, कपिल को डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम की सलाह दी थी। लिहाजा, 3 हफ्ते आराम करने के बाद कपिल अरशद वापसी से शो का कमान वापस अपने हाथों में लेने वाले हैं। जब तक कपिल छुट्टी पर थे, शो को साजिद खान और अरशद वारसी ने बारी बारी से होस्ट किया था। खैर.. अब जबकि कपिल की वापसी हो रही है.. उम्मीद है फैंस बहुत खुश होंगे।


Click it and Unblock the Notifications