कपिल शर्मा ने मुकेश खन्ना को दिया जवाब? 'द कपिल शर्मा' को कह दिया था 'घटिया'
कुछ समय से कपिल शर्मा के शो को लेकर कुछ बातें चल रही हैं और ये सब तब शुरु हुआ था जब डीडी वन के मशहूर शो महाभारत की स्टारकास्ट को न्यौता भेजा गया था। इसके बाद से ही ये विवादों में चल रहा है। दरअसल इस शो के लिए अभिनेता मुकेश खन्ना को भी न्यौता भेजा गया था लेकिन उन्होने कुछ गंभीर बातें बोलते हुए इसके लिए मना कर दिया था। अब उनके इस बयान पर कपिल शर्मा ने जवाब दिया है जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि मुकेश खन्ना ने शो को लेकर कहा था कि ये बेहद वाहियात शो है जहां पर फूहड़ता और डबल मीनिंग जुमलों का इस्तेमाल किया जाता है। अब कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए कहा था कि..

मैं और मेरी टीम इस कोविड महामारी के दौरान कोशिश करते हैं कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए। उन्होने कहा कि.. 'जब पूरी दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications