सुनील की वापसी पर कपिल का चौंकाने वाला जवाब..आप भी सुनिए..
क्या आप जानते हैं कि जब किसी ने कपिल शर्मा को पूछा कि सुनील ग्रोवर कब शो पर लौट रहे हैं तो उन्होंने इस अंदाज में जवाब दिया।
कपिल और सुनील के फ्लाइट हादसे को 2 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। सुनील इस पर कई बार अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
लेकिन कपिल इस पूरे मामले में चुप्पी साधते हुए नजर आए। इस बार मामला थोड़ा अलग है। जब बात कपिल के फैंस की हो तो आखिरकार उन्हें ना चाहते हुए भी जवाब देना ही पड़ा है।

कुछ दिन पहले कपिल के ट्विटर अकाउंट पर उनके एक प्रशंसक ने ऐसा सवाल कर लिया जो कि आज एक बड़ी खबर का हिस्सा है। कपिल को पूछा गया कि सुनील ग्रोवर की वापसी द कपिल शर्मा शो में कब हो रही है।
इस पर सहजता से जवाब देते हुए कपिल ने कहा कि जब भी उनका दिल करे। वह वापस आ सकते हैं। मैं उनसे कई बार शो पर वापस आने के लिए कह चुका हूं।
दूसरी तरफ किसी ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा है कि यार तुम दिल के बड़े अच्छे हो।कभी कभी गलती कर देते हो। इस का जवाब देते हुए कपिल ने कहा कि इसे ही जिंदगी कहते हैं।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले से यह तो साफ हो गया कि कपिल और सुनील को अभी भी हर कोई एक साथ देखना चाहता है।लेकिन यह बात तो तय है कि सुनील के बिना कपिल का शो अधूरा है। यहां देखिए सुनील के यादगार एक्ट।


Click it and Unblock the Notifications