Alert..सुनील विवाद के बाद कपिल का नया कारनामा प्रियंका के साथ
सुनील से हुए विवाद और दो महीने से अपने शो की कमबैक की कोशिश में जुटे कपिल शर्मा अब प्रियंका चोपड़ा और नितेश तिवारी के साथ एक ही मंच पर खड़े होते नजर आयेंगे।
सुनील के साथ हुए फ्लाइट हादसे ने भले ही कपिल शर्मा के स्टारडम के साथ द कपिल शर्मा शो की टीआरपी को नीचे गिरा दिया हो। लेकिन अभी भी कपिल का रुतबा कायम है।
यही वजह है कि वह जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और दंगल फेम नितेश तिवारी के साथ एक मंच पर नजर आयेंगे। जी हां। यह मौका होगा दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॅार्ड का।

एकेडमी अवॅार्ड की फेहरिस्त में अब कपिल शर्मा का नाम भी सामने आया है। गौरतलब है कि कपिल को यह अवॅार्ड दूसरी बार मिल रहा है। इससे पहले 2014 में उन्हें इस अवॅार्ड के लिए चुना गया था।
लेकिन वह अपना अवॅार्ड लेने काफी देरी से पहुंचे। तब तक सभी वीआईपी गेस्ट जा चुके थे। वहां पहुंचने पर कपिल ने यह तक कहा था कि मैं किसी को भी अपने लिए ताली बजाता हुआ नहीं देख रहा हूं।
OMG..कपिल शो पर नहीं आना चाहते..8 सुपरस्टार..हैरान हो जायेंगे..
उम्मीद है कि इस बार कपिल अपना पुरस्कार लेने के लिए समय पर पहुंच जाएं।प्रियंका चोपड़ा और कपिल के अलावा दादा साहेब अवॅार्ड, जूही चावला,गुलशन ग्रोवर,नितेश तिवारी, सुरेश ओबरॉय और उनके बेटे विवेक ओबरॉय को भी मिलेगा।
गौरतलब है कि कपिल के लिए एक साइड कॅामेडियन से लेकर एक करोड़ों की कमाई करने वाले कॅामेडियन तक का सफर तय करना आसान नहीं था। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications