वो शब्द कपिल शर्मा के हैं, उस पर केस कीजिए जो टीवी पर बकवास करता है, शॉकिंग !
द कपिल शर्मा शो लगातार टीआरपी पर छाया हुआ है। शो को टीआरपी में टॅाप 10 में लगातार जगह मिल रही है। शो की लोकप्रियता का आलम ये है कि ये अब अपने 50 से अधिक एपिसोड पूरे कर चुका है। इसी के साथ बीते साल कपिल की निगेटिव इमेज की छवि भी लोगों के मन से उतर गई है।
कपिल भी शो पर कई बार अपनी पिछली कंट्रोवर्सी पर चुटकी लेते हुए नजर आ चुके हैं। लेकिन वह इस बार एक बार फिर से नए विवाद का हिस्सा बन गए हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कपिल की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर अधिक है। हाल ही में उनके नाम से सोशल मीडिया पर चल रहे एक चुटकुले से वह इतना परेशान हुए कि उन्हें खुद अपनी सफाई में सामने आना पड़ा है।

बता दें कि ट्टिटर पर 'कपिल शर्मा कहिन' नाम से एक अकाउंट है, जहां पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है। इसे लेकर ही सारा विवाद शुरू हुआ है। अंत में कपिल को सामने आकर अपना बचाव करना पड़ा है।
कपिल ने इस तरह किया ट्टीट


Click it and Unblock the Notifications