कपिल शर्मा कंट्रोवर्सी.. 110 करोड़ के घाटा.. से लेकर टीवी शो बंद होने तक!
सुनील ग्रोवर के जाने के बाद से कपिल शर्मा को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी स्टोरी।
जबसे सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच अनबन शुरु हुई है। कपिल शर्मा लगातार मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। एक के बाद एक कपिल के सामने बुरी खबरें ही आ रही हैं। कभी उनके करोड़ों नुकसान होने की खबर आती है तो कभी टीवी शो ही बंद होने की बात उठती है।
बताया जा रहा है कि कपिल के शो की गिरती टीआपी के चलते मेकर्स ने उनसे सुनील को वापस लाने के लिए कहा है। शो को दर्शक नहीं मिल पाने के कारण चैनल ने कपिल को एक महीने का अल्टीमेटम पकड़ा दिया है।

दरअसल, इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी काफी नीचे आ गई थी। जहां पहले यह शो टॉप 3 की रेस में दौड़ती थी.. इस हफ्ते टॉप 10 से भी गायब रही। कहीं ना कहीं सुनील ग्रोवर से हुई लड़ाई का असर ब्राण्ड कपिल पर भी पड़ रहा है।
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल साल 2017-18 के लिए कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू करने को लेकर असमंजस में हैं। 106 करोड़ की डील अब रीन्यू नहीं होगी या नहीं.. इसके लिए कपिल को एक महीने का समय दिया गया है।
कपिल शर्मा अपने शो को वापस ट्रैक पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सुनील की जगह भरने के लिए उन्होंने राजू श्रीवास्तव समेत अन्य पुराने कॉमेडियंस को भी शो में ले लिया है। लेकिन क्या कपिल वापस सुपरस्टार कपिल बन पाएंगे.. यह देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications