कपिल शर्मा की इस हसीना संग वायरल हुई रोमांटिक फोटो, तस्वीर देख लोग पूछ रहे भाभी का पता

Kapil new song

कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके खलबली मचा दी है। एक्टर ने हाल ही में एक एक्ट्रेस के संग अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान है। कपिल शर्मा के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कपिल शर्मा कौन सा नया प्रोजेक्ट लाने वाले हैं। अगर आप भी हैरान हैं और आपके भी मन में यही सवाल है तो आपको बता दें कि जल्द ही कपिल शर्मा अपने एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।

कपिल शर्मा का नया गाना

कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि पांच दिन बचे हैं, आप सभी लोग इस नए गाने को 9 फरवरी को सुनने के लिए कितना एक्साइटेड हैं?। इस वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस योगिता बिहानी नजर आ रही हैं। जिनकी कपिल के साथ जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।आपको बता दें, कुछ समय पहले योगिता बिहानी कपिल शर्मा के शो में आई थीं अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' का प्रमोशन करने के लिए और अब वो कपिल शर्मा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस वीडियो में कपिल और योगिता के अलावा पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा भी हैं।

कौन हैं योगिता बिहानी?

कपिल शर्मा की एक्ट्रेस की बता करते करें तो ग्लैमर की दुनिया में बिहानी का करियर 2018 में शुरू हुआ जब वह फेमिना मिस इंडिया राजस्थान में टॉप 3 प्रतियोगियों में चुनी गईं। हालांकि उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक अप्रैल 2018 में मिला जब उन्हें सोनी टीवी पर गेम शो 'दस का दम' के लिए सलमान खान के साथ प्रोमो की शूटिंग के लिए चुना गया। उन्होंने एकता कपूर के शो 'दिल ही तो है' से टेलीविजन पर अपना करियर शुरू किया था। इस शो में उनके साथ एक्टर करण कुंद्रा भी नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X