Sunil Grover संग अपने झगड़े को लेकर ये क्या बोल गए Kapil Sharma, कहा- 'मैं गुस्से में था...'
Kapil Sharma On Sunil Grover: कपिल शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सुनील ग्रोवर उनका शो क्यों छोड़कर गए इसके अलावा उन्होंने और भी कई मुद्दों पर बात की।

The Kapil Sharma Show Update: 'द कपिल शर्मा शो' हाल के दिनों के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो में से एक है और जब भी यह शो आता है तो दर्शकों को टेलीविजन से बांधे रखता है। देश के दर्शकों के लिए, कपिल शर्मा लाफ्टर और मनोरंजन का चेहरा हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में, कॉमेडियन ने सुनील ग्रोवर के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की और इतने सारे कलाकारों के शो छोड़ने के कारणों का भी खुलासा किया।
सनील ग्रोवर को लेकर बात की
हाल ही में एक टैब्लॉइड को दिए इंटरव्यू में कपिल ने कहा कि उनकी टीम के सदस्य चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक और अली असगर ने अलग-अलग कारणों से शो छोड़ा। इनसिक्योर महसूस करने के बारे में बात करते हुए कॉमेडियन ने कहा, 'मैंने कभी इनसिक्योर महसूस नहीं किया। मैं गुस्सैल स्वभाव का था, मैं मानता हूं। यह मेरे खून में था, मैं जो भी करता था बहुत ज्यादा करता था। मैं जोश से प्यार करता और जब मैं गुस्से में होता, तो मैं वास्तव में आपा खो देता। लेकिन मैंने सुधार किया है।
अपने दुश्मनी के बारे में पूछे जाने पर कपिल ने कहा, 'लोग कहते हैं कि मेरी दुश्मनी है। लेकिन मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मैं अकेला ही हूं। अगर आप चाहें तो मुझे अहंकारी कहें... उनसे पूछें कि वे मेरे साथ काम क्यों नहीं करना चाहते। हां, सुनील और मेरे बीच अनबन हो गई थी। लेकिन बाकी लोगों के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं।'
द कपिल शर्मा शो के बारे में
दर्शकों के पसंदीदा शो में कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे, गौरव दुबे, इश्तियाक खान और श्रीकांत जी मस्की शामिल हैं। अर्चना पूरन सिंह गेस्ट जज के रूप में बैठी हैं और टीम के अन्य साथियों की तरह ही मनोरंजक हैं। 'द कपिल शर्मा शो' का प्रीमियर 10 सितंबर को हुआ था और यह शो हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications