..................... Kapil Sharma onscreen wife Sumona Chakraborty is single at the age of 35, know her net worth - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी ने 11 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यु, जानें कितनी हैं हसीना की नेटवर्थ

Sumona Chakraborty

कपिल शर्मा के शो में उन्हीं की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वैसे तो वह अपनी खूबसूरती और अपनी कॉमेडी को लेकर जानी जाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी भी बेहद दिलचस्प है। बता दें कि वह 35 साल की हो चुकी है। लेकिन इस उम्र में भी अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है और अभी भी वह सिंगल लाइफ जी रही हैं।

सुमोना ने 35 साल की उम्र में भी नहीं बनाया शादी का मन

अभी तक सुमोना का शादी करने का मूड नहीं बन पाया है और इतना ही नहीं वह शादी पर भी काफी कुछ कह चुकी हैं। दरअसल उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि वह इन सभी समाज के नियमों को नहीं मानती। उनके लिए यह जरूरी नहीं है कि कोई भी इंसान शादी करके ही सेटल होगा। यानी कि सीधा-सीधा कहने का मतलब है कि सेटल होने का मतलब शादी नहीं होता है।

11 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यु

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बड़े पर्दे से ही अपने करियर की शुरुआत की और 11 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म 'मन' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया। लेकिन इस फिल्म में काम करने के बाद में उन्होंने एक्टिंग से थोड़ी दूरी बनाई क्योंकि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी थी। लेकिन जब उन्होंने पढ़ाई पूरी की तो एक बार फिर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन इस बार उन्होंने बड़े पर्दे पर काम नहीं किया बल्कि छोटे पर्दे से रीस्टार्ट किया।

फिल्मों से टीवी की ओर किया रुख

दरअसल आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती ने एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' से टीवी पर डेब्यू कर लिया था। जिसके बाद में उन्होंने कई सारे सीरियल्स में देखा जा चुका है। लेकिन कुछ वक्त के बाद में उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया और वह काफी मशहूर हो गई। जिसके बाद में 2011 में उन्होंने टेलीविजन सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा का किरदार निभाया। जहां से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। लेकिन उन्हें असल पहचान 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' शो से प्राप्त हुई। जहां पर उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

सुमोना की कुल नेटवर्थ

बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार है और कुछ खबरों की मानें तो वह 30 करोड़ रुपए कुल संपत्ति की मालकिन भी बन चुकी है। वह कपिल शर्मा के एक एपिसोड के लिए 6-7 लाख का चार्ज लेती हैं। साथ ही साथ इस फिल्म और टीवी शो के साथ-साथ वह एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती है। महंगी महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है।

Read more about: sumona chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X