..................... Kapil Sharma on spat with Sunil Grover Says Its our family matter - Hindi Filmibeat

''मैं पांच साल में पहली बार उस पर चिल्लाया..इतना तो चलता है भाई''

सुनील ग्रोवर से झगड़े के मुद्दे पर कपिल शर्मा ने कहा कि ये हमारा फैमिली मैटर है हम सुलझा लेंगे।

By Shivani Verma

इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियां जो बटोर रहे हैं वो हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा। सबसे पहले उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट करके फैन्स को चौंका दिया था। वहीं इसके बाद सुनील ग्रोवर के साथ हुआ उनका झगड़ा खूब विवादों में आ रहा है।

जिसके बाद इस मुद्दे पर कपिल ने कई स्टेटमेंट दी हैं। हाल ही में कपिल ने इस मुद्दे पर एक और स्टेटमेंट दे डाली। उनका कहना कि ये उनका एक पारिवारिक मुद्दा है जिसे वो सुलझा लेंगे।

kapil-sharma-on-spat-with-sunil-grover-says-its-our-family-matter

कपिल ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है जब मैं अपनी जिंदगी का एक अच्छा दौर एंजॉय कर रहा था, तभी सुनील पाजी के साथ लड़ाई की खबरों ने मुझे चौंका दिया। कुछ भी कहने से पहले इस बात को समझें कि यह खबर आई कहां से है और इसका मकसद क्या है! कुछ लोगों को बात का बतंगड़ बनाने में काफी मज़ा आता है।

बॉक्स ऑफिस पर #250Days और सातवीं बार सुलतान बने सलमान!

सुनील ने लिखा कि हम साथ खाते हैं, साथ ट्रेवल करते हैं। मैं अपने भाई से साल में एक बार मिल पाता हूं लेकिन सुनील से मेरी रोज मुलाकात होती है। हमारा अधिकतर समय साथ ही कटता है। मैं सुनील का बहुत सम्मान करता हूं।

कपिल ने लिखा कि हां मेरी और सुनील की अनबन हई, लेकिन क्या हम नॉर्मल इंसान नहीं है? मैं पांच साल में पहली बार उस पर चिल्लाया..इतना तो चलता है। वो मेरे बड़े भाई जैसा है। मैं मीडिया की इज़्ज़त करता हूं। ये हमारा पारिवारिक मुद्दा है। परिवार में ऐसा चलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X