1 नहीं 7 टीवी सुपरस्टार्स रिजेक्ट कर चुके हैं ऋतिक-शाहरुख ,अजय देवगन की ब्लॅाकबस्टर फिल्में
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीवी के कई सुपरस्टार्स बॅालीवुड की तरफ अपने कदम तेजी से बढ़ा रहे हैं। मौनी रॉय, अंकिता लोखंडे और सुनील ग्रोवर के साथ अब टीवी की कोमोलिका यानी कि हिना खान भी बॅालीवुड में अपनी दस्तक देने जा रही हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल से कर चुकी हैं। हिना खान इस साल दो फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। "लाइन्स' उनकी डेब्यू फिल्म है। साथ ही वह विक्रम भट्ट के खास प्रोजेक्ट का भी हिस्सा बनी हैं।
वैसे टीवी इंडस्ट्री के लिए ये नई बात नहीं है।टीवी के कई चेहरे बॅालीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। रोनित राॅय और साक्षी तंवर जैसे कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो कि टीवी और फिल्म दोनों में बराबरी से अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते रहते हैं। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत और विद्या बालन जैसे चुनिंदा स्टार्स भी हैं जो बॅालीवुड में खुद का दम दिखा पाने में कामयाब हुए हैं।

वहीं आप जानकर हैरान हो जायेंगे कि कई स्टार ऐसे भी हैं जिन्होंने शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने से मना कर दिया। जी हां,यहां देखिए उन 7 सुपरस्टार के नाम जिन्होंने बिग बजट बॅालीवुड डेब्यू को ठुकरा दिया..


Click it and Unblock the Notifications