अपनी गर्लफ्रेंड से कपिल शर्मा करने जा रहे हैं शादी, आखिर कब और कैसे, बड़ा खुलासा !
कपिल शर्मा फैंस के लिए ये साल एक नहीं बल्कि दो बड़े धमाके लेकर आए हैं। जी हां, एक तरफ जहां कपिल जल्द ही अपने नए शो द कपिल शर्मा शो का आगाज करने वाले हैं। वहीं नई रिपोर्ट के अनुसार टीवी पर कमबैक के साथ कपिल ने शादी की भी तैयारी कर ली है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अपने नए शो के लांच के साथ कपिल के घर में शादी की तैयारी भी शुरू हो गई है। कपिल शर्मा साल के अंत में यानी कि दिसबंर 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी करने जा रहे हैं। यह शादी यहां पर नहीं होगी बल्कि कपिल के गांव अमृतसर में रखी जाएगी।

चार दिन बड़ी दी धूम धाम से कपिल की शादी का जश्न मनाया जाएगा। इस शादी में कपिल के खास दोस्त और परिवार हिस्सा बनेंगे। इसके बाद मुंबई में एक बहुत बड़ी पार्टी रखी जाएगी। जहां पर कपिल के सभी करीबी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों हुए सारे विवाद में कपिल शर्मा का साथ गिन्नी ने काफी मजबूती से दिया है। यहां तक कपिल की सेहत को देखते हुए गिन्नी ने उनका हर पल साथ भी दिया है।
बहरहाल,यहां देखिए कपिल शर्मा की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
