अपनी शादी पर कपिल शर्मा का खुलासा, कहा वो तो केवल पब्लिसिटी स्टंट था Shock !
इस वीक भी द कपिल शर्मा शो टीआरपी पर नंबर 1 पर है। बीते एक साल से टीवी और मीडिया से दूर रहने के बाद कपिल ने दमदार वापसी की है। कपिल इस शो के साथ अपनी निगेटिव इमेज और कंट्रोवर्सी को दर्शकों के दिल से निकालने में कामयाब रहे हैं।
वो कहते हैं ना वक्त सारे घाव भर देता है। कपिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जो दर्शक सुनील ग्रोवर के ना रहने पर कपिल के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठे थें। आज वहीं कपिल के शो को टीवी का सबसे लोकप्रिय शो बनाने की कवायद में हैं। लेकिन इन सबके बीच कपिल की शादी को पीआर स्टंट बताया जा रहा है।

खुद कपिल ने इस बात को स्वीकार किया है। कपिल शो में ठाकरे फिल्म की कास्ट अमृता राव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी बतौर गेस्ट पहुंचे। अमृता ने कपिल को उनकी शादी की बधाई दी। जिस पर कपिल ने कहा कि अरे कैसी बधाई, वो तो एक पब्लिसिटी स्टंट था। बता दें कि कपिल अपनी शादी की खिल्ली उड़ा रहे थे।
वैसे देखा जाए तो शादी कपिल की प्रोफेशनल जिंदगी के लिए काफी मुनाफेदार साबित हुई है। शादी की पूरी तैयारी ने कपिल को सोशल मीडिया पर गुड बॉय इमेज में ला दिया। गिन्नी के आने से कपिल की किस्मत चमकी है। इसमें कोई दोराय नहीं है।
बहरहाल,क्या आप इन लोकप्रिय कॉमेडियन और उनकी पत्नियां के बारे में जानते हैं..यहां देखिए....


Click it and Unblock the Notifications