..................... Kapil Sharma To Make His Debut In Bollywood with Yashraj - Hindi Filmibeat

यशराज की फिल्म में लीड रोल करेंगे कपिल शर्मा!

कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट कपिल शर्मा के सितारें बुलंदी पर हैं। जहां उन्हें लोग हर शो और हर इवेंट में होस्ट बनाना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर उन्हें फिल्मों का भी ऑफर मिला है।

खबर है कि उन्हें शाहरूख खान के फेवरेट यशराज फिल्मस की ओऱ से ऑफर मिला है वो भी लीड रोल के लिए जिसे कपिल ने स्वीकार भी लिया है। हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि कपिल शर्मा के मुरीद बड़े-बड़े फिल्मी कलाकार हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर तक हर कोई उनके कसीदे पढ़ता है ऐसे में कपिल को अगर यशराज ने साइन किया है तो इसमें किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।

लॉफ्टर चैलेंज और कॉमेडी सर्कस से लोगों की नजर में आये और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से हर किसी के चहेते बने कपिल शर्मा की कामयाबी उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।

उनकी वाकपटुता और कॉमेडी के रूप में लोगों के सामने उनका स्वस्थ मनोरंजन ही उनकी सफलता का मुख्य कारण है। अगर वाकई में कपिल को सिल्वर स्क्रीन पर चमकने का मौका मिल रहा है तो वनइंडिया परिवार भी उन्हें उनके नये सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है।

गुत्थी के नये शो का नाम 'मैड इन इंडिया', आयेगा स्टार प्लस पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X