..................... Kapil Sharma loss 107 crore from The Kapil Sharma Show - Hindi Filmibeat

SHOCKING..सुनील ग्रोवर के कारण...कपिल शर्मा का 107 करोड़ का नुकसान !

सुनील ग्रोवर से हुई बिग फाइट के बाद कपिल शर्मा को 107 करोड़ का घाटा सहना पड़ रहा है!

By Prachi Dixit

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच हुई बिग फाइट ने एक और दिलचस्प मोड़ ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कपिल को 107 करोड़ के घाटे का भार उठाना पड़ सकता है।

सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद कपिल के शो की पूरी टीम ने द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। यहां तक कि कोई भी इस पूरे विवाद में खुल कर सामने आने के लिए तैयार नहीं है।

इस बीच हाल ही में इस शो का एक एपिसोड की शूटिंग रोक दी गई। वहीं अब ऐसी भी खबर है कि यह शो बंद होने के कगार पर है। गौरतलब है कि शो की लांच के दौरान ही कपिल ने इस बात का खुलासा किया था कि यह शो केवल कुछ समय के लिए ही टीवी पर दिखाई देगा।

लेकिन इस शो की बढ़ती हुई टीआरपी को देखते हुए सोनी टीवी ने इस शो की समय सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया था जो कि अप्रैल में खत्म होने वाला था। इसके लिए कपिल शर्मा को 107 करोड़ भी दे दिए गए थे।

Kapil Sharma,sunil grover

हालांकि पूरा मामला तब बिगड़ गया जब सुनील और कपिल के बीच एक बड़ा विवाद उभर कर सामने आया। इसका असर शो की इमेज पर भी पड़ा है। इस शो की टीआरपी पर भी इसका असर हो सकता है। सोनी टीवी नई टीम के साथ द कपिल शर्मा शो की शुरुआत नहीं करना चाहती है।

अब चैनल इस शो को टेलीकास्ट नहीं करने का मन बना चुका है। बहरहाल,इसे पूरे मामले को लेकर अभी तक चैनल अथवा कपिल की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X