#JustIn: इतना बढ़ चुका दो सुपरस्टार्स का झगड़ा की पूरी 'Picture' ही खत्म !

शायद आपको ना पता हो लेकिन करण जौहर और कपिल शर्मा के बीच काफी बड़ा झगड़ा हो चुका है। इतना बड़ा झगड़ा जो शायद अब दोनों के बीच चीज़ें खराब करने के अलावा कुछ भी नहीं करेगा।

बॉलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ते बिल्कुल भी देर नहीं लगती और ऐसा ही कुछ हुआ है कपिल शर्मा और करण जौहर के बीच। कपिल शर्मा किस तरह सुपरस्टार बने हैं वो तो सबने देखा है। हर कोई उनके शो में अपनी फिल्म प्रमोट करना चाहता है।

करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल प्रमोट करने के लिए कपिल ने तीन पूरे एपिसोड किए। और एक पूरा एपिसोड करण जौहर के साथ किया। और जैसे ही ऐ दिल है मुश्किल ने 100 करोड़ कमाए, करण जौहर की टीम ने कपिल को कॉफी विद करण के लिए इन्वाइट कर लिया।

kapil-sharma-karan-johar-fight-takes-an-ugly-turn

इसके बाद जो हुआ काफी तेज़ी में हुआ। एपिसोड शूट हुआ और कपिल शर्मा से करण जौहर ने कुछ बेहद पर्सनल सवाल पूछे जिसका जवाब देने से उन्होंने मना कर दिया। जैसे कि आप 4 बजे ही ट्वीट क्यों करते हैं रात में करते क्या हैं। जो सुबह 4 बजे तक जगे होते हैं।
[#Bold: फोन सेक्स, एक्स को किस...बॉयफ्रेंड-बाथरूम...कुछ नहीं छोड़ा]

वहीं करण जौहर ने कपिल शर्मा की लव लाइफ पर भी काफी सवाल खड़े किए। लेकिन अब सूत्रों की मानें तो ये एपिसोड दिखाया ही नहीं जाएगा। क्योंकि चैनल को लगता है कि ये एपिसोड इंटरटेनमेंट के मामले में फीका था।

लेकिन परदे के पीछे की कहानी कुछ और कहती है। गपशप गली की मानें तो कपिल शर्मा, करण जौहर और शाहरूख खान ने मिलकर फिल्मफेयर होस्ट किया जहां स्टेज पर करण को कपिल ने कहा कि मेरे असिस्टेंट हो जाओ जाकर काम करो।
[कपिल शर्मा और सलमान खान ने खरीदे एक ही फिल्म के रीमेक राइट्स]

अब कपिल का ये जोक करण को पसंद नहीं आया। इस बात में कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन कॉफी विद करण में जो भी आता है, कुछ ना कुछ विवादास्पद बोलकर ही चला जाता है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X