कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोलियां! एक साल में तीसरी बार हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Kapil Sharma Kap s Caf Surrey firing

Kapil Sharma Kap's Café Surrey firing: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को लेकर फिर से एक बड़ी खबर सामने आई है, लेकिन इस बार वजह कोई शो नहीं बल्कि उनका कनाडा वाले कैफे है। जिस पर फिर से हुआ हमला है। सरे (Surrey, Canada) में मौजूद उनके Kap's Café पर तीसरी बार गोलियां चलाई गईं। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथियों ने ली है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

तीसरी बार हुआ हमला

गुरुवार को हुए इस ताज़ा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक शख्स को Kap's Café के बाहर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह कैफ़े हाल ही में दोबारा खुला था, क्योंकि इससे पहले भी यहां दो बार फायरिंग हो चुकी थी।

सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

हमले के कुछ देर बाद कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों नाम के दो लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली। उन्होंने लिखा- 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज सरे में Kap's Café पर हुई फायरिंग हमने की है। हमें आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो हमारे खिलाफ जाएंगे या हमें धोखा देंगे, उन्हें चेतावनी दी जा रही है। बॉलीवुड के जो लोग हमारे धर्म के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें भी सावधान रहना चाहिए, गोलियां कहीं से भी आ सकती हैं।' पुलिस अब इन दावों की जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

पहले भी निशाना बन चुका है कैफे

कपिल शर्मा के कैफे पर इससे पहले भी 10 जुलाई 2025 और 7 अगस्त 2025 को फायरिंग हो चुकी है। दोनों ही बार किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कैफे की खिड़कियां टूट गईं और डर के माहौल के कारण उसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।

सुरक्षा बढ़ाई गई

तीन बार हमले के बाद अब कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और कनाडा दोनों जगह उनके लिए सिक्योरिटी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। यह मामला अब इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच गया है और अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है।

पुलिस की जांच जारी

सरे की स्थानीय पुलिस CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि हमलों के पीछे की असली वजह क्या है और इसका बॉलीवुड कनेक्शन कितना गहरा है।

इन लगातार हो रहे हमलों ने न केवल Kap's Café के बिजनेस को प्रभावित किया है, बल्कि कपिल शर्मा और उनके टीम मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर भी परेशानियां बढ़ा दी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kapil sharma lawrence bishnoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X