"7-8 फिल्में करने के साथ साथ अक्षय सर तो मेरे जैसे कलाकार का एड भी छीन लेते हैं"
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लिहाजा फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम पॉपुलर टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। यहां अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ और फिल्म के निर्माता करण जौहर भी शामिल रहे। कपिल ने शो की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
कपिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह मजाक मजाक में अक्षय कुमार पर ताना मारते हुए रोहित शेट्टी को बता रहे हैं कि, "अक्षय सर 7-8 फिल्में तो करते ही हैं, ऊपर से कोई मेरे जैसे छोटे मोटे लोग कोई एड फिल्म कर रहा हो तो उसकी एड भी छीन लेते हैं। "

कपिल ने आगे कहा, "मैंने एक प्रोडक्ट की एड की थी, मैंने सोचा कि बड़ी अच्छी एड है, इतनी चल रही है, हिट हुई.. अगले साल ये मुझे फिर बुलाएंगे। अगले साल देखा तो ये यमराज वाला टोपा पहनकर अक्षय सर कह रहे 'अपनी पॉलिसी करवाइए.." कपिल की यह बात सुनकर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ठहाका मारकर हंसने लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications