..................... Kapil Sharma is not returning with his show - Hindi Filmibeat

Shocking..डॉ.गुलाटी के कारण..कपिल शर्मा शो हो जाएगा बंद!

By Prachi Dixit

कपिल शर्मा ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने शो के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

जब से यह खबर आयी है कि सुनील ग्रोवर एक नए शो की साथ वापसी कर रहे हैं। तभी से कपिल शर्मा शो के ना लौटने की खबर पर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

2018 ब्लाॅकबस्टर धमाका..अक्षय कुमार..सुपरस्टार बाद डेब्यू...होश उड़ जायेंगे..

मिली जानकारी के अनुसार ड्रामा कंपनी को रिप्लेस करने के सुनील ग्रोवर का शो वीकेंड पर कपिल शो के टाइम पर लाया जाएगा। हालांकि अभी तक सुनील ग्रोवर के शो का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

kapil sharma,sunil grover

वैसे रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील का नया शो अगले महीने शुरू हो सकता है। ऐसे में अक्टूबर की बजाए कपिल का शो नवंबर तक सिफ्ट किया जा सकता है। इस बीच कपिल अपनी फिल्म फिरंगी के प्रमोशन में बिजी रहेंगे।

इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि सुनील ग्रोवर के साथ कपिल की पुरानी टीम अली असगर,सुगंधा मिश्रा और डां संकेत भोसले भी इस शो का हिस्सा होंगे।

हालांकि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के सुनील शो में शामिल होने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। गौरतलब है कि यह सभी द ड्रामा कंपनी का हिस्सा रह चुके हैं।

कहीं ना कहीं इस पूरे विवाद के कारण कपिल की रियल लाइफ भी मजाक बन गई है। इस समय कपिल का पूरा ध्यान अपनी खोई हुई इमेज और द कपिल शर्मा शो की टीआरपी पर केंद्रीत है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X