..................... Kapil Sharma is expecting 50 percent hike even after Sunil grover fight - Hindi Filmibeat

कहीं नहीं गया कपिल शर्मा का STARDOM....50 प्रतिशत फीस बढ़ गई!

कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा औऱ द कपिल शर्मा शो की कंट्रोवर्सी के बीच कपिल शर्मा ने अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड कर दी है और वो भी पूरे 50 प्रतिशत! क्या ये सोची समझी चाल है?

अब इसे आप कपिल शर्मा का स्टारडम कहिए या फिर सोची समझी चाल लेकिन सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर औऱ अली असगर के, द कपिल शर्मा शो छोड़ देने के बावजूद कपिल को ज्यादा फर्क नहीं प़ड़ रहा है।

क्योंकि अपने अगले कॉन्ट्रैक्ट के लिए उन्होंने सोनी टीवी को अपनी फीस 50 प्रतिशत बढ़ाने की डिमांड की है और इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें तो कपिल को लगता है कि ये फीस की बढ़ोत्तरी उनका हक और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है।

kapil-sharma-is-expecting-50-percent-hike-even-after-sunil-grover-fight

गौरतलब है कि कपिल से झगड़े के बाद सोनी टीवी का इकलौता कॉमेडी शो भी ठंडे बस्ते में जा चुका है। टीआरपी में भी चौथे नंबर से 10वें नंबर पर गिर चुका है लेकिन इन सबसे कपिल शर्मा को कोई फर्क नहीं पड़ा है। भले ही उन्हें बॉलीवुड स्टार्स ने भी BOYCOTT किया और वो सेट पर फूट फूटकर रोए!

उन्हें लगता है कि उनकी डिमांड वाजिब है। हालांकि ध्यान से देखा जाए तो कपिल शायद ये केवल अपनी इज़्जत बचाने के लिए कर रहे हैं। दरअसल, सोनी टीवी ने पहले ही कपिल को अल्टीमेटम दिया है कि अगर टीम वापस नहीं आई तो शो बंद।
[कलर्स का तगड़ा दांव...लौट रहे हैं सुनील ग्रोवर...कॉमेडी नाइट्स विद गुत्थी से!]

इस शो के अगले कॉन्ट्रैक्ट के लिए कपिल 106 करोड़ की डील करने वाले थे। अब वो तो होने से रही। तो कपिल ये फीस बढ़ाने का ड्रामा कर रहे हैं जिसके बाद वो ये कहकर सोनी से पल्ला झाड़ लेंगे कि उनकी डिमांड नहीं पूरी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X